ज्ञान भंडार

साप्ताहिक राशिफल 10-16 नवम्बर 2019: जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा ये हफ्ता

मेष- इस सप्ताह कुछ लोगों की भागदौड़ वाली स्थिति बनी रहेगी। अपनी कार्य क्षमता बढ़ाएं। योजनाओं का फल आपके अनुरूप नहीं मिलने से मन चिंतित रहेगा। लोग आप पर निर्भर रहेंगे, किंतु आप उनकी मदद न करके उन्हें प्रेरणा देने का काम करें।

वृष– इस सप्ताह विरोधियों के तमाम प्रंपचों के बावजूद अंत में आपकी ही विजय होगी। आपके रूखे स्वभाव के कारण अपने ही लोग हानि पहुंचा सकते हैं। आर्थिक मामलों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। व्यवसाई वर्ग अनिर्णय की स्थिति में रह सकता है।

मिथुन– इस सप्ताह मन पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए मिलते-जुलते रहना जरूरी है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कठिन परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। पथ प्रदर्शक दूरी बना सकते हैं।

कर्क- इस सप्ताह छात्रों के मन में उहापोह की स्थिति बनी रहेगी। पुराने मित्र आपके करीब आ सकते हैं। अपने निजी कार्यों पर अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। ध्यान भटकेगा, किंतु संयम बनाए रखें। आंतरिक संघर्ष बढऩे के संकेत नजर आ रहे हैं।

सिंह- इस सप्ताह आसान काम भी चुनौती के रूप में नजर आएंगे। मानसिक दक्षता बढ़ाने में प्रयासरत रहेंगे। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, लिहाजा लोग आपकी बात को मानेंगे। जिम्मेदारी निभाने में कोई नई रणनीति सफलता दिला सकती है।

कन्या- इस सप्ताह कुछ लोगों के परिवार में विरोधाभास की स्थिति रहेगी, जिसके कारण मृगतृष्णा आप पर पूरी तरह हावी रहेगी। उच्च अधिकारियों से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। आपके कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, इसलिए नए पैंतरे खेलने पड़ सकते हैं।

तुला– इस सप्ताह आप व्यक्तिगत व व्यावसायिक संबंधों के बीच व्यस्त रहेंगे। नौकरी वाले कुछ जातक अपने स्थानांतरण को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जिम्मेदारी वाला भार लेने से बचें, अन्यथा परिस्थितियों को नियंत्रण में कर पाना मुश्किल हो जाएगा।

वृश्चिक– इस सप्ताह आप अपनी बात सबके समक्ष रखने का प्रयास करें। नवयुवक अपने कैरियर को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। शिक्षा संबंधी चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने के आसार हैं परंतु व्यर्थ की समस्याओं में न उलझें। परिवार में दुख-दर्द से भरा माहौल रहने की आशंका है।

धनु- इस सप्ताह आपको भावनात्मक दुख का अहसास होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी अपेक्षित है, अन्यथा समस्याओं से घिर सकते हैं। आपके परिश्रम के दूरगामी परिणाम लाभदायक रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

मकर– इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण कार्य में त्वरित निर्णय लेना ही बेहतर रहेगा। कुछ लोगों के साथ अपमान जनक स्थिति आ सकती है। हताशा और निराशा आपके जीवन में घर न करने पाए। व्यक्तिगत संबंधों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुम्भ– इस समय आपको अपनी शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि करने की आवश्यकता है। सहयोगी विद्रोह करने की पूरी कोशिश करेंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान होने के आसार हैं। अपने भावनात्मक रिश्तों में अति शीघ्रता न करें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं।

मीन– इस सप्ताह कुछ लोगों के मन में निराशा हावी होगी, जिससे गलत निर्णय लेने की आशंका है। आश्चर्यजनक तथ्य सामने आ सकते हैं। किसी प्रिय से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नवयुवक हर विषय को गहराई से सोचने का प्रयास करें।

Related Articles

Back to top button