ज्ञान भंडार

साप्ताहिक राशिफल, 22 – 28 दिसम्बर 2019: जानिए कैसा गुजरेगा आपका ये हफ्ता

मेष– इस सप्ताह कुछ लोगों के आमदनी के नए स्रोत बनने की संभावना है। अपने कार्य या व्यवसाय के अलावा धर्म कर्म में भी रुचि बढ़ेेगी। इस समय पड़ोसियों से सावधान रहें अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है। कोई रुका हुआ कार्य इस समय पूर्ण होगा।

वृष- इस सप्ताह नए कार्य नहीं करने चाहिए, क्योंकि श्रम अधिक करना पड़ेगा और उसके मुकाबले लाभ कम मिलेगा। परिवार में पिता या बुजुर्ग के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। स्वयं भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

मिथुन– इस सप्ताह कुछ लोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर परेशान व चिंतित रह सकते हैं। आर्थिक मामले में इस समय कुछ सुधार जरूर होगा, लेकिन फिर भी धनाभाव की स्थिति बनी रहेगी।

कर्क– इस सप्ताह कुछ लोगों को संतान के कार्यों से दुख मिलेगा। मित्रों को शत्रु न बनाएं अन्यथा धन की हानि होने की आशंका है। कार्य योजनाओं के निस्तारण के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

सिंह– इस सप्ताह कुछ लोगों को मित्रों तथा रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है, जो लोग किसी परीक्षा में बैठेंगे, उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। जो लोग लंबे समय से स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त हैं, उनको लाभ मिलेगा।

कन्या– इस सप्ताह अपनी वाणी पर नियंत्रण पर रखें अन्यथा अपनों से ही अनबन हो सकती है। छोटे बच्चों के माथे या सिर पर चोट लग सकती है। अत: सावधानी बरतें। भाग्य एक तरफ आपकी आय में बढ़ोतरी करेगा, लेकिन दूसरी तरफ अनाप-शनाप के खर्चे भी बढ़ेंगे।

तुला- इस सप्ताह नौकरी करने वाले जातकों को अपने बॉस से सावधान रहने की आवश्यकता है। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। इस समय आपको आलस्य बहुत आएगा। जो लोग यात्रा करने जा रहे हैं, वे अपने सामान का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक- रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, किंतु आय की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं है। धर्म-कर्म पर खर्च होगा। स्वभाव नकारात्मक रहेगा, जिससे संतान सुख में बाधा आएगी। कर्ज से बचना चाहिए। कुछ लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव आएगा। मित्रों से लाभ होने की संभावना है।

धनु– सामाजिक कार्यों से मान प्रतिष्ठा मेें लाभ होगा, लेकिन आपसी विवादों से बचना ही हितकर रहेगा। आपके उत्साह में वृद्धि होगी और कुछ कर गुजरने की योग्यता का प्रर्दशन करेंगे। आमदनी की उतनी बढ़ोती नहीं होगी, जितनी आप अपेक्षा करेंगे।

मकर– इस सप्ताह श्रम अधिक करना पड़ेगा और उसके मुकाबले लाभ कम मिलेगा। राग-द्वेष के कारण आप स्वयं के दुशमन बन सकते हैं, इसलिए अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने की कोशिश करें। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण करना होगा अन्यथा आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है।

कुम्भ– इस सप्ताह कुछ लोगों को आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इन दिनों आपको अनिद्रा की भी शिकायत हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग आपको लाभ दिलाएगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए अपने ऊपर के कर्मचारी से बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा।

मीन- अतीत में किए गए कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। आप जो कुछ भी करेंगे, इस समय आपको लाभ ही लाभ होगा। साहस व धैर्यपूर्वक किए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। कुछ लोग अनावयक खर्चों से परेशान रहेंगे।

Related Articles

Back to top button