अद्धयात्म

सावन में पति-पत्नी को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, नहीं तो भुगतना पड़ेगा अंजाम

सावन के महीने में शिव भगत महादेव को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। ऐसे में अगर भगवान शिव को आप खुश करना चाहते है तो जरूर करें लेकिन इसके साथ कुछ खास बातों का ख्याल भी जरूर कर लें। सावन का महीना भगवान शिव को मनाने का समय होता है।लड़कियां मनचाहा साथी पाने के लिए इस महीने भोले बाबा के वत्र रखती हैं तो महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु पाने के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाती हैं। बावजूद इसके इस महीने अगर कुछ सावधानियां नहीं बरती गईं तो भोलेबाबा प्रसन्न होने की जगह नाराज हो सकते हैं। 

सावन में शिवजी की पूजा करते समय हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। हल्दी को हमेशा जलधारी में ही चढ़ानी चाहिए।

सावन में सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान ध्यान करके भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। देर तक सोने से यह अवसर हाथ से चला जाता है। 

इन दिनों पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। 

सावन के महीने में एक व्रती को हरी सब्जियां और साग नहीं खाना चाहिए। 

शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए और न ही कांस के बर्तन में खाना-खाना चाहिए। 

Related Articles

Back to top button