ज्ञान भंडार

सिलेंडर फटने से लगी आग, जान बचाने के लिए बिस्तर में छुपे तीन बच्चों की मौत

चंडीludhiana-blast_1448692863गढ़। लुधियाना के शेरपुर में सिलेंडर फटने से तीन बच्चों की मौत हो गई है, यह तीनों बच्चे सिलेंडर को फटता देख आग से बचने के लिए बिस्तर में छुप गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है, जिससे आसपास के घर आग की चपेट में आने से बच गए।
 
चाय बनाते हुए गैस सिलेंडर में रिसाव
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शेरपुर में एक परिवार की महिला जब सुबह चाय बना रही थी कि गैस सिलेंडर में रिसाव होने लगा। इससे पहले कि महिला गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद करती, सिलेंडर में आग लगी गई। आग को लगता देख महिला के पांच बच्चों में से दो लड़कियां और एक लड़का जान बचाने के लिए बिस्तर में छुप गए, जिनकी आग की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चों में लाडो (डेढ़ साल), कृष्णा (4) अौर नीतू (5) शामिल हैं।
 
दो लड़कियों में से एक की हालत गंभीर
महिला की दो अन्य लड़कियों ने आग से भागकर जान बचाने की कोशिश कि लेकिन वह भी आग की चपेट से बच नहीं पाईं। दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button