अद्धयात्म

सुबह कब उठते हैं? यही तय करता है की किस वक्त होगी आपकी मृत्यु! जानिए कैसे?

हम में से अक्सर कई लोगों को देर तक रात जागने की आदत होती है। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो सुबह बहुत जल्दी ही उठ जाते हैं। आपने अक्सर देखा होगा हर किसी के सोने और उठने का समय निर्धारित होता है। और हर इंसान इसी निर्धारित समय में ही सोता और उसे इसी वक्त नींद भी आती है। और आप जब भी अपने सोने का समय बदलते हैं तो इसमें थोड़ा समय भी लगता है। सुबह कब उठते हैं? यही तय करता है की किस वक्त होगी आपकी मृत्यु! जानिए कैसे?

उठने का टाइम निर्भर करता है आपकी मौत का समय

भले ही ये बाते आपके लिए ज्यादा मायने न रखती हो लेकिन इन्हीं आदतों से आपकी मौत का समय निर्धारित होता है। इन सब बातों का सरल अर्थ ये ही के आपकी मौत दिन व समय काफी हद तक आपकी दिनचर्या पर निर्भर करता है। ये बातें आपको अजीब लग सकती हैं लेकिन इसका आधार वैज्ञानिक है।

दरअसल, एक शोध के जरिए इस बात का पता चला है कि आपके रात को सोने और सुबह उठने के समय से ही यह बात निर्धारित होता है कि आपकी मृत्यु दिन का दिन और समय या पहर क्या होगा। इस बात का खुलासा एक वैज्ञानिक रिसर्च के जरिए हुआ है।

रिसर्च के जरिए सामने आए कुछ तथ्य

इस बात का खुलासा अमेरिका के हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के वैज्ञानिक एंड्रयू लिम के रिसर्च के जरिए हुआ है। रिसर्च के मुताबिक हमारे शरीर के भीतर एक घड़ी है यानि जो हमारी आदतों को आब्जर्व कर हमारे सोने और उठने का समय निर्धारित करती है। यानि आदत के अनुसार हमें हमारे सोने और उठने के समय पर हमें नींद आने लगती है और हम उठ जाते हैं।

रिसर्च के मुताबिक, जिन शारीरिक कार्यों को हम अपने निर्धारित समय के अनुसार करते हैं वो हमारे दिल कि धड़कन से जुड़ी हैं। रिसर्च में ये बात सामने आई कि शरीर द्वारा किये जाने वाले सभी कार्य एक लय में होते हैं, इसी तरह मृत्यु की भी एक लय होता है। वैज्ञानिक एंड्रयू लिम के रिसर्च के मुताबिक औसत के अनुसार सुबह के 11 बजे ज्यादातर लोगों की मौत होती है।

यहां पर हम स्पष्ट कर दें कि हम इस रिसर्च का समर्थन नहीं करते हैं। ये एक जानकारी है जो रिसर्च के जरिए सामने आई है।

 

Related Articles

Back to top button