राष्ट्रीय

सुभाषिनी अली ने ममता संप्रग को कोसा

sa9कोलकाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपना लोकसभा चुनाव प्रचार शुरू करते हुए माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता सुभाषिनी अली ने शनिवार को महिलाओं के मुद्दे पर जोर दिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ‘आतंक का वातावरण’ तैयार करने का आरोप लगाया।नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद फौज में सहयोगी रहे प्रेम सहगल और लक्ष्मी सहगल की बेटी सुभाषिनी ने राज्य की ममता नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार और केंद्र की कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठंधन सरकार दोनों को निशाना बनाया।सुभाषिनी उत्तरी 24 परगना जिले में बैरकपुर क्षेत्र से माकपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी।उन्होंने कहा ‘‘महिलाओं के खिलाफ अपराध में बाढ़ आना राज्य की हालत को बयां करता है और यह बताता है कि महिलाएं किस तरह भय और असुरक्षा के वातावरण में रह रही हैं। ऐसी घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं लेकिन सरकार का उनके प्रति रुख ज्यादा अहम है।’’उन्होंने कहा ‘‘दुर्भाग्य से सरकार या तो मामले पर लीपापोती का प्रयास करती है या फिर पीड़िता को ही कसूरवार ठहराती है। और अंत में उसे राजनीतिक रंग दे देती है। इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है जबकि पीड़ितों की पीड़ा और बढ़ जाती है।’’माकपा नेता ने महिलाओं और बच्चों के लिए बजट में कटौती किए जाने के लिए ममता सरकार को कोसा।

Related Articles

Back to top button