अपराधउत्तर प्रदेश

सुहाग सेज पर दुल्हन ने किया दूल्हे का कत्ल, गहने, नकदी लेकर फरार

bride_1464153087आगरा में आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में सोमवार रात दूल्हे की सुहाग सेज पर हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय साफ्टवेयर इंजीनियर निर्मल सिंह की हाल में रुद्र प्रयाग की एक युवती से शादी हुई थी।
 

आरोप उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी पत्नी तारा पर है। उसने उन्हें दूध में जहर दे दिया। इससे पूर्व पहली पत्नी दीप्ति से उनके विकलांग बेटे भारत (16) को दूध में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया था। निर्मल को मौत की नींद सुलाने के बाद वह लाखों के जेवरात, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। भारत के होश में आने पर घटना का पता चला।

मूलरूप से गांव सहारा, मिढ़ाकुर निवासी निर्मल सिंह दिल्ली की साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर थे। तारा से उनकी शादी तीन दिन पहले ही हुई थी। वे उसे बिचौलिए के माध्यम से देहरादून से 22 मई को लेकर आए थे। उनके परिवार को यह भी नहीं मालूम कि उसका मायका रुद्रप्रयाग में किस जगह पर है?

भारत ने बताया कि मम्मी ने रात नौ बजे उसे दूध दिया, इसे पीते ही वह गहरी नींद में सो गया। उसी समय निर्मल को दूध का गिलास दिया था। माना जा रहा है कि इसी में जहर दिया गया। सुबह छह बजे भारत की आंख खुली तो बेड पर निर्मल की लाश पड़ी थी, उनके मुंह से खून निकल रहा था।
्घ्‍
तारा मेन गेट पर ताला लगा गई थी। भारत के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसी ताला तोड़कर अंदर घुसे। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा थाना ने बताया कि तारा के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। निर्मल सिंह का 2012 में पहली पत्नी दीप्ति से तलाक हो गया था। बेटी हिलोरी मां के साथ रहती है। विकलांग बेटा भारत उनके साथ रहता था।
 
 

Related Articles

Back to top button