व्यापार

सेंसेक्स गिरकर 28,000 अंक से नीचे पहुंचा

sensex downमुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 322.39 अंक गिरकर एक माह के निम्न स्तर 27,797.01 पर बंद हुआ। बिजली, धातु तथा पूंजीगत वस्तुओं के के शेयरों की बिकवाली के बीच चीन तथा अन्य वैश्विक बाजारों में गिरावट से बाजार नीचे आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.55 अंक की गिरावट के साथ 8,400 से नीचे 8,340.70 अंक पर बंद हुआ। यह लगातर तीसरा कारोबारी सत्र है जब शेयर गिरे हैं। कच्चे तेल का भाव पांच साल के निम्न स्तर पर आने के बावजूद वैश्विक शेयर बाजारों का उत्साह नहीं बढ़ा। इसका कारण चीनी में कर्ज के नियम सख्त किए जाने से वहां शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आना है। यूरोपीय शेयर बाजारों में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बिकवाली दबाव से कारोबार के बड़े हिस्से के दौरान नकारात्मक दायरे में रहा। कारोबार के दौरान यह 27,763.82 और 28,157.54 के दायरे में रहा। अंत में यह 322.39 अंक या 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,797.01 अंक पर बंद हुआ। 30 अक्टूबर के बाद सेंसेक्स का यह सबसे कमजोर स्तर है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 443.42 अंक नीचे आया। बाजार में माहौल कुल मिला कर नकारात्मक रहा। कुल 900 शेयरों में तेजी रही जबकि 2,000 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बोनांजा पोर्टफोलियो के एसोसिएट कोष प्रबंधक हिरेन ढाका ने कहा कि एशियाई बाजारों में बिकवाली देखी गयी, इससे बाजार धारण पर असर पड़ा। एजेंसी

Related Articles

Back to top button