उत्तर प्रदेशराजनीति

सोनिया गांधी ने इलाहाबाद को दिया बड़ा तोहफा

22_11_2016-22-11-2016-up-3कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सुबह कमला नेहरू हास्पिटल में रेडियेशन मशीन तथा न्यूरो अर्थो ट्रामा वार्ड का शुभारंभ किया। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थी।

इलाहाबाद (जेएनएन)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इलाहाबाद में प्रवास के दूसरे दिन अपने पुरखों को धरती को बड़ा तोहफा किया। सोनिया गांधी ने आज कमला नेहरु ट्रस्ट के अस्पताल को रेडीएशन मशीन तथा न्यूरो आर्थों ट्रामा वार्ड का तोहफा दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सुबह कमला नेहरू हास्पिटल में रेडियेशन मशीन तथा न्यूरो अर्थो ट्रामा वार्ड का शुभारंभ किया। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने वार्ड में भर्ती मरीजों का भी हालचाल लिया। उनके आज अस्पताल के निरीक्षण के दौरान इस अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। अस्पताल से वह स्वराज भवन पहुंची और कांग्रेसजनों से मिलीं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी स्वराज भवन के बाहर उनकी झलक पाने के लिए सुबह से ही डट गए थे। आज दोपहर बाद चार्टर्ड प्लेन से सोनिया गांधी तथा प्रियंका गांधी के दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button