राज्यराष्ट्रीय

सोनिया -राहुल के इस्तीफे की पेशकश को पार्टी ने ठुकराया

20 sonia-rahulनई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव-2०14 में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यसमिति ने हालांकि सोनिया और राहुल के इस्तीफे को सर्वसम्मति से ठुकरा दिया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आईएएनएस से कहा ‘‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की लेकिन कांग्रेस कार्यसमिति ने इसे ठुकरा दिया।’’ पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा कि यह समस्या का समाधान नहीं है। एक पार्टी सूत्र ने मनमोहन सिंह के हवाले से कहा ‘‘सोनिया और राहुल गांधी का इस्तीफा पार्टी की समस्याओं का समाधान नहीं है।’’ एक अन्य पार्टी सूत्र ने बताया ‘‘कार्यसमिति के अनेक सदस्यों ने कहा कि पार्टी लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने में असफल रही। राहुल गांधी को आने वाले दिनों में पार्टी के मामलों में निर्णय लेने के लिए अधिक स्वतंत्रता दी जा सकती है।’’

Related Articles

Back to top button