अन्तर्राष्ट्रीय

स्पेन में कार रैली में हादसा, 6 मरे

spainमैड्रिड। स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक कार रैली में शामिल एक कार अचानक तेज रफ्तार के साथ दर्शकों पर जा चढ़ी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब आठ बजे (स्थानीय समयानुसार कैरल गांव के निकट ‘रैली ऑफ ए कोरुना’ कार दौड़ में हुआ। स्पैनिश सिविल गार्ड ने पुष्टि की है कि मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा हादसे में 1० अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागरिक सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर काबू पाने और पीड़ितों एवं उनके परिवारों की देखरेख के लिए रवाना हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button