अजब-गजब
स्विटजरलैंड की एक घड़ी में कभी नहीं बजते बारह
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2021/06/Untitled-10-copy.jpg)
बर्न : स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में एक अजीबोगरीब घड़ी है। शहर के टाउन स्क्वेयर पर एक घड़ी लगी है। उस घड़ी में घंटे के सिर्फ 11 अंक ही हैं, उसमें से नंबर 12 नंबर गायब है। वैसे यहां पर और भी कई घड़ियां हैं, जिसमें 12 नहीं बजते हैं। इस शहर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां के लोगों को 11 नंबर से काफी लगाव है। यहां की जो भी चीजे हैं, उनका डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमता रहता है। इस शहर में चर्च और चौपलों की संख्या 11-11 ही है। इसके अलावा संग्रहालय, एतिहासिक झड़ने और टावर भी 11 नम्बर के हैं।