भारत में कई देवी-देवताओं के मंदिर पहाड़ों तथा विभिन्न दुर्गम स्थानों पर होते हैं। इनके दर्शन के लिए अनेक श्रद्धालु हर साल आते हैं। ऐसा ही एक मंदिर चीन में भी स्थित है। वहां का रास्ता किसी भी यात्री के रोंगटे खड़े करने के लिए पर्याप्त हैं।

दूर से देखने पर लगता है कि तेज हवा से यह गिर जाएगा लेकिन इसकी खास बनावट के कारण यह सैकड़ों वर्ष बाद भी अपने स्थान पर सुरक्षित खड़ा है।
यह अब तक कई प्राकृतिक आपदाएं और भूकंप के झटके झेल चुका है। जिन लकड़ियों का इसमें उपयोग हुआ है उस पर एक विशेष प्रकार के तेल का लेप लगाया गया था। इसके कारण ये दीमक और कीड़ों से सुरक्षित हैं। यहां का नजारा बहुत रोमांचक है। चीन के करोड़ों लोगों का सपना है कि वे एक बार यहां का भ्रमण करने जरूर आएं।