
एजेंसी /नई दिल्ली। दिल्ली में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दक्षिणी दिल्ली इलाके से पुलिस ने एक शख्श को गिरफ्तार किया है। यह बड़े बड़े अफसरों को विदेशी लड़कियां भेजता था। गिरफ्तार किए गए शख्स की उम्र 62 साल है।
दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव से यह गिरफ्तारी हुई है। छापेमारी के बाद जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है उसके पास से सांसदों के लेटर हैड मिले हैं। आरोपी का नाम पीएन सान्याल है। बताया जा रहा है कि यह संसद और आर्मी के अफसरों को विदेशी लड़किया मुहैया कराता था।