टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराष्ट्रीय

हिंदी को सरल और सुगम बनायें : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

नई दिल्ली : उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा हिंदी को अधिक सरल और सुगम्य बनाने का प्रयास करने का आग्रह किया। श्री नायडू ने ट्वीट कर कहा, “हिंदी दिवस पर आग्रह करता हूं कि राजभाषा हिंदी को अधिक सरल और सुगम्य बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। हर भाषा समुदायों, परिवारों में जीवंत बनती है, वह मानव और उसके समाज के अनुभवों से समृद्ध होती है। भाषा हमारी आकांक्षाओं को स्वर देती है।”

उन्होंने कहा, “हमारी भारतीय भाषाओं और हिंदी के बीच संवाद को प्रोत्साहित करें। यह संवाद हिंदी को अन्य भारतीय भाषाओं के शब्दों, अलंकारों और मुहावरों से और समृद्ध करेगा। हिंदी का प्रचार प्रसार और व्यापक होगा। हर भाषा वंदनीय है, भारत की हर भाषा का साहित्य हमारी सांस्कृतिक विरासत है। हमारी भाषाएं हमारे साझा संस्कारों को अभिव्यक्ति देती हैं। हमारी भाषाएं हमारी सांस्कृतिक, भावनात्मक और राष्ट्रीय एकता का सूत्र हैं।”

Related Articles

Back to top button