स्पोर्ट्स

हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित

hokey teamनई दिल्ली। इसी वर्ष द हेग में 31 मई से 15 जून के बीच होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए लिए भारतीय टीम में गुरबाज सिंह की वापसी हो रही है  जबकि युवा प्रतिभा जसजीत सिंह पदार्पण करेंगे। हॉकी इंडिया ने यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल हॉकी स्टेडियम में 5-6 मई को चले अभ्यास सत्र के बाद बुधवार को हॉकी विश्व कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। इसके अलावा सात अतिरिक्त खिलाड़ियों के नाम भी घोषित कर दिए गए। सरदार सिंह को टीम की कमान सौंपी गई है  जबकि ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह उप कप्तान चुने गए। चोट के कारण दो वर्ष तक मैदान से बाहर रहे रक्षापंक्ति के खिलाड़ी गुरबाज सिंह ने विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम में वापसी की है। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। सरदार सिंह के बाद गुरबाज भारतीय टीम के दूसरे सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। गुरबाज ने आखिरी बार लंदन ओलम्पिक-2०12 में खेल में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह एशिया कप-2००7 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य भी रहे। सरदार सिंह दूसरी बार भारतीय हॉकी टीम का विश्व कप में नेतृत्व करेंगे। विश्व कप की घोषणा पर कप्तान सरदार सिंह ने कहा  ‘‘हमें विश्व के श्रेष्ठ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन मिला है  जिन्होंने हमें कठिन शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण प्रदान किया है। ताकि हम बेहतर प्रदर्शन कर सकें। टीम का हर सदस्य श्रेष्ठ और लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन करने  को लेकर आत्मविश्वास से भरा हुआ है।’’ मुख्य कोच टेरी वाल्श ने कहा कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्य रूप से खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता में सुधार करने पर ध्यान दिया गया और खेल की मुख्य रणनीतियों से उन्हें परिचित करवाया गया। एफआईएच विश्व कप में भारत को आस्ट्रेलिया  बेल्जियम  इंग्लैंड  स्पेन और मलेशिया के साथ पूल ए में रखा गया है। विश्व कप में भारत 31 मई को बेल्जियम के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा।

 टीम :

गोलकीपर : पी. आर. श्रीजेश  हरजोत सिंह

रक्षापंक्ति : गुरबाज सिंह  रुपिंदर पाल सिंह  वी. आर. रघुनाथ  बिरेंदर लाकड़ा  कोथाजीत सिंह खादांगबम  मनप्रीत सिंह।

मध्यपंक्ति : सरदार सिंह (कप्तान)  एस. के. उथप्पा  धरमवीर सिंह  जसजीत सिंह  चिंगलेनसाना सिंह।

अग्रिमपंक्ति : एस. वी. सुनील  रमनदीप सिंह  आकाशदीप सिंह  निकिन थिमैया  मंदीप सिंह।

Related Articles

Back to top button