राज्य

ह‍िमाचल में 24 व 26 हो आ सकता है बर्फीला तूफान

ह‍िमाचल प्रदेश में 24 व 26 जनवरी को भारी बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा कई स्‍थानों में तेज बार‍िश भी हो सकती है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में 24 व 26 जनवरी को भारी बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा कई स्थानों में तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने के जारी पूर्वानुमान के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह तक पश्चिमी हवाएं प्रदेश में सक्रिय रहेंगी। इस कारण मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग की मानें तो 24 व 26 जनवरी को प्रदेश में भारी बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी से अति भारी बर्फबारी होगी। पश्चिमी हवाओं का असर पिछले 24 घंटे से बना हुआ है।

इस दौरान ऊंची पर्वत चोटियों में बर्फबारी हुई है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। खदराला में नौ व कल्पा मे 6 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। जिला शिमला के चौपाल में भी हल्का हिमपात हुआ है। रोहडू, नाहन और धर्मपुर में हल्की बारिश रविवार को हुई है। हालांकि दोपहर तक राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम सामान्य हो गया। जनजातीय क्षेत्र केलंग का न्यूनतम तापमान देशभर में सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां का तापमान जमाव बिंदु से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सोलन में 22.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम केलंग में माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में हो रही बारिश व बर्फबारी को रबी और सेब की फसल के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। इसके अलावा मटर, गाजर, फूलगोभी व बंदगोभी के लिए भी बारिश संजीवनी बनी है। बागवानी विशेषज्ञ एसपी भारद्वाज ने बताया कि बारिश और बर्फबारी सेब के बागीचो मे प्राकृतिक उर्वरा शक्ति की कमी को पूरा कर रहे है। बागवान कैल्शियम और नाइट्रेट की आधी मात्रा मे खाद डाले।

Related Articles

Back to top button