BREAKING NEWSPolitical News - राजनीतिState News- राज्यTOP NEWSफीचर्डमध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राजगढ़ (एजेंसी): मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का मंगलवार तड़के निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री दांगी को इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज तड़के उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। बताया गया है कि हृदयाघात के चलते उनका निधन हुआ।

श्री दांगी को कुछ समय पहले कोरोना संक्रमण के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरएंबुलेंस से दिल्ली के अस्पताल में चार पांच दिन पहले भेजा गया था।

पिकनिक मनाने गए पांच युवक झरने में डूबे, 15 घंटे के बाद मिले शव

वहां पर इलाज के बाद उनका कोरोना टेस्ट भी निगेटिव आ गया था। लेकिन स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण उनका इलाज चल रहा था। इस बीच आज तड़के उनका निधन हो गया। श्री दांगी की पार्थिव देह आज शाम तक ब्यावरा लाए जाने की उम्मीद है।


शिवराज ने निधन पर शोक जताया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा के कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेस विधायक श्री दांगी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री दांगी के निधन का समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड। 

Related Articles

Back to top button