राज्य

पत्नी का ‘सगा भाई’ बन गया पति, दूसरे से करवा दी 2 बच्चों की मां की शादी!

कोटा : कुन्हाड़ी पुलिस में गुरुवार काे एक मामला सामने आया है। इसमें एक पति ने पत्नी का सगा भाई बनकर अन्य व्यक्ति से शादी करवा दी। बदले में एक लाख 80 हजार रुपए ले लिए। शादी के बाद जब इसकी जानकारी फरियादी काे लगी ताे उसने कुन्हाड़ी थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। फरियादी रवि नागर ने बताया कि वह ऑटाे चलाता है। 15 दिन पहले देवराज सुमन सकतपुरा में मिला। जिसने इंदौर में शादी करवाने की बात कही। कुछ दिन बाद रिश्ता लाया ताे उस लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया।

कुछ दिन बाद 20 जून काे इंदौर की एक महिला काेमल काे मिलाया। लड़की अनमैरिड बताई रवि की 21 जून काे काेटा में काेर्ट मैरिज करवा दी। इसमें गवाह काेमल का पति साेनू भाई बन गया। घर पहुंच कर फेरे भी लिए। 22 काे काेमल ने घूमने के लिए कहा ताे रवि ने मना कर दिया। 23 काे रवि पत्नी काेमल काे अपनी दीदी के घर कुन्हाड़ी लेकर गया। यहां पर रवि की बहन काे अपनी शादी होने और दाे बच्चे होने की जानकारी दी, 3 माह से गर्भवती होने की बात कही। इस पर रवि और उसकी बहन घबरा गए और उसकाे तुरंत कुन्हाड़ी थाने में ले जाकर इसकी जानकारी दी।

मुकदमा दर्ज कर लिया है
रवि की रिपाेर्ट पर पुलिस ने देवराज सुमन, साेनू व काेमल के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा देवराज व साेनू की तलाश की जा रही है।
-गंगासहाय शर्मा, सीआई कुन्हाड़ी काेटा

Related Articles

Back to top button