अजब-गजबमनोरंजन

अर्जुन कपूर के लिए ये हीरोइन है बेस्‍ट किसर!

अर्जुन कपूर ने नेहा धूपिया के चैट शो में यह बताया और जिसका नाम लिया उनके साथ वो फिल्‍म में काम कर चुके हैं।

नई दिल्ली। अर्जुन कपूर हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में शामिल हुए और वहां कई दिलचस्प खुलासे किए। जैसे कि उनके बेस्ट फ्रेंड रणवीर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को किस निक नेम से बुलाते हैं। वहीं इसी सिलसिले में अर्जुन ने बताया कि उनकी नजर में कौन सी हीरोइन पर्दे पर बेस्ट किसर है और उनका जवाब था आलिया भट्ट।

जी हां, दरअसल ”#NoFilterNeha” में अर्जुन सेे पूछा गया कि परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट में से पर्दे पर बेस्ट किसर कौन है तो उन्होंने इनमें से आलिया का नाम चुना।आपको बता दें कि अर्जुन फिल्म ‘टू स्टेट्स’ में आलिया के साथ काम कर चुके हैं और दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित थी, अब अर्जुन की अगली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ भी उनके उपन्यास पर ही आधारित है। इसमें अर्जुन के अपोजिट पहली बार श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इसके अलावा अर्जुन फिल्म ‘मुबारका’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जिनमें वो पहली बार अपने चाचा अनिल कपूर के साथ पर्दे पर दिखेंगे। 

Related Articles

Back to top button