दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

आरोपों के बीच भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस

shersingh dagarनई दिल्ली। दिल्ली में सरकार बनाने की तैयारियों के साथ भाजपा को सोमवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाए कि भगवा पार्टी की महानगर इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने उसके एक विधायक को दल बदलने के लिए चार करोड़ रुपये की पेशकश की। भाजपा और इसकी दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर पर रिश्वत की पेशकश के आरोप हैं जिनसे पार्टी ने पहले इंकार किया लेकिन बाद में उनको कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि उनकी पार्टी के संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया को सिंह ने कल उनके आवास पर रिश्वत की पेशकश की। उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन की एक वीडियो क्लिप चलाई जिसमें डागर कथित रूप से रिश्वत की पेशकश कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी स्टिंग ऑपरेशन के असंपादित फुटेज को कल उच्चतम न्यायालय को सौंपेगी और भाजपा के कुकत्यों को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएगी।

Related Articles

Back to top button