स्पोर्ट्स

आस्ट्रेलिया की ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट शैली पीयरसन हुईं रिटायर

सिडनी : टोक्यो ओलम्पिक के सिर्फ एक साल रह गए हैं, ऐसे में आस्ट्रेलिया की ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट बाधा दौड़ धाविका शैली पीयरसन ने संन्यास की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में हैमस्ट्रींग और एचलिस इंजुरी से परेशान रहने वाली 32 साल की पीयरसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संन्यास की घोषणा की। शैली ने 2012 लंदन ओलम्पिक में 100 मीटर बाधा दौड़ में सोना जीता था। गोल्ड गोस्ट निवासी शैली ने 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में रजत पदक जीता था और फिर चार साल बाद अपने पदक का रंग बदलने में कामयाब रही थीं।

पीयरसन करियर में आगे क्या करेंगी, यह साफ नहीं हो सका है लेकिन शैली ने एक लिहाज से यह संकेत दिया है कि वह कोचिंग की दिशा में आगे बढ़ेंगी। शैली ने कहा, मैं निश्चित तौर पर एथलेटिक्स से जुड़ी रहूंगी। मैंने कई युवाओं को कोचिंग दी है। यह काम मेरे दिल के करीब रहा है और मैं आगे निश्चित तौर पर इसे जारी रखने का प्रयास करूंगी।

Related Articles

Back to top button