उत्तराखंडराष्ट्रीय

उत्तराखंड की बेटी ने वियतनाम में बिखेरे भारतीय संस्कृति के रंग

लैंसडौन की अनुकृति गुसाईं ने वियतनाम में फहराया तिरंगा, किया देश का सर ऊँचा 

कोटद्वार : मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता के तहत वियतनाम की क्वीनहो सिटी में आयोजित वेशभूषा प्रतियोगिता में भारतीय बाला अनुकृति गुसाईं ने भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंग बिखेरे। इस प्रतियोगिता में अनुकृति समेत आठ सुंदरियों को फाइनल मुकाबले के लिए चुना गया। प्रतियोगिता में 80 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। वेशभूषा प्रतियोगिता का विषय ‘स्टाप द हेट’, लेट मेडिटेड’ था। इस थीम पर अनुकृति ने अपने पहनावे में राजस्थानी संस्कृति को प्रदर्शित किया।

अनुकृति की मां नर्बादा गुसाईं ने बताया कि अनुकृति ने राष्ट्रीय प्रतीक चिहृनो, देश की धरोधर ताजमहल, भारतीय आभूषण के अनेकों रूपों, उत्तराखंड का योग चित्रण सिर पर भगवान सूर्यदेव का मॉडल हाथ पर चक्र धारण कर देश की समृद्ध संस्कृति से विश्व को रूबरू कराते हुए विश्व शांति का संदेश दिया। वहीं, अनुकृति ने बताया कि जिस प्रकार सूर्यदेव अपनी रोशनी पूरे विश्व में एक समान करते है, उसी प्रकार से पूरे विश्व के लोगों में समानता और एकता हो। युद्ध और हिंसा मानवता के दुश्मन हैं। स्टाप द वार को लेकर वह अपना संदेश इस मंच के माध्यम से दे रही है। प्रतियोगिता 25 अक्तूबर तक चलेगी।

Related Articles

Back to top button