अद्धयात्म

ऐसी प्रतिमाओं को हटा दें

घर में मंदिर और मंदिर में भगवान की प्रतिमाएं होती हैं। भगवान की प्रतिमा रखने और पूजा करने से घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। साथ ही घर के लोगों की मानसिक स्थिति भी ठीक रहती है पर हर प्रतिमा आपको सुख व समृद्धि नहीं देती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ प्रकार की प्रतिमाओं को रखने से आपके जीवन में कई तरह के कष्ट और दुख आ सकते हैं। ऐसी प्रतिमाओं को तुरंत घर से हटा दें।ऐसी प्रतिमाओं को हटा दें

एकसमान दो प्रतिमाएं न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा वाले मंदिर में एक ही देवता की दो तरह की मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा रखने से घर में कलेश व झगड़ा बढ़ता है। और आपस में तनाव बना रहता है। यदि आपके घर में एक ही भगवान की दो मूर्तियां हैं तो दोनों को आमने सामने रखें।

टूटी हुई प्रतिमा न रखें

कई बार लोग घरों में टूटी हुई मूर्ति को रखते हैं। जिसके पीछे उनकी आस्था या किसी की गहरी भावना जुड़ी हुई होती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार खंडित मूर्तियों के दर्शन और पूजा का कोई भी फल नहीं मिलता है। अपितु अपशकुन होने की संभावना भी रहती है। ऐसी खंडित मूर्तियों को किसी पेड़ के नीच रख देना चाहिए।

युद्ध करने वाली प्रतिमा

मंदिर में किसी भी ऐसी मूर्ति या देवता के दर्शन नहीं करने चाहिए जिसमें वे युद्ध कर रहे हों। या किसी को मार रहे हों। वास्तु के अनुसार इससे इंसान का स्वभाव गुस्से वाला और हिंसक बनता है।

उदास व गंभीर प्रतिमाएं न रखें

मूर्तियों के मुख शांत और हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में होना चाहिए। उदास व गंभीर मुद्रा वाली मूर्तियां आपके उपर गलत असर डालती है। जिस वजह से आपके अंदर नकारात्मकता आती है।

पीठ दिखना ठीक नहीं

वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान की पीठ दिखना शुभ नहीं होता है। कई बार हम मंदिर में मूर्तियों को इस तरह से रखते हैं जिससे एक तरफ से उनकी पीठ दिख रही होती है।

Related Articles

Back to top button