अजब-गजबअद्धयात्मफीचर्ड

आखिर क्यों हैं बृहस्पति पर लाल और पीली धारियां?

नई दिल्ली (एजेंसी) : जूनो मिशन से मिले देता से वैज्ञानिक चकित हैं। पृथ्वी सौरमंडल की सदस्य है। सौरमंडल ब्रह्मांड का एक मामूली सा हिस्सा है, जो अपने पास अनंत रहस्यों को समेटे हुए है। नासा के जूनो मिशन से, बृहस्पति ग्रह से जुड़े कुछ देता मिले हैं, जिन्होंने वैज्ञानिकों को एक बार फिर से चकित कर दिया है। नासा के जूनो मिशन से मिली जानकारी का विश्लेषण करने पर वैज्ञानिकों को पता चला है कि इस ग्रह पर दिखाई देने वाली लाल और पीली धारियां पूर्वानुमान से अधिक गहरी हैं। यह धारियां पृथ्वी पर इस तरह की प्रक्रियाओं से लंबे समय से वहां मौजूद हैं, यह धारियां बृहस्पति ग्रह पर मौजूद गैसों के कारण दिखाई देती हैं।
वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे बृहस्पति की आंतरिक संरचना, मूल द्रव्यमान और ग्रह के बारे और बेहतर जानने में मदद मिलेगी। बृहस्पति ग्रह के प्रसिद्ध क्षेत्रों और बेल्ट की जड़ों की गहराई दशकों से रहस्य बनी हुई हैं। जूनो जब मिशन के दौरान इस ग्रह के करीब से गुजरा तो उस वक्त गुरुत्वाकर्षण से जुड़ा डाटा एकत्र किया, उनका विश्लेषण कर वैज्ञानिक इसके बारे में बेहतर जानने के करीब पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button