टॉप न्यूज़दिल्लीराजनीतिराज्य

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 5,000 पेंशन

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए रविवार यानी आज को कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, आनंद शर्मा और अजय माकन ने रविवार को घोषणा पत्र जारी करते हुए आप और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सबसे बड़ा एलान वरिष्ठ नागरिकों को लेकर किया है। कांग्रेस अब वरिष्ठ नागरिकों को 5 हजार देने की बात कह रही है। साथ ही युवाओं के लिए के लिए भी कई बड़े एलान किए गए हैं।

युवाओं को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है और इसको ध्यान में रखते हुए स्नात्तक और स्नात्तकोत्तर बेरोजगार युवाओं को क्रमश 5000 एवं 7500 बेरोजगारी भत्ता देने का एलान किया गया है। साथ युवाओं को 100 दिन की स्किल ट्रेनिंग करवाने का भी एलान किया गया है।

तिपहिया और ई-रिक्शा चालकों का माफ होगा लोन

कांग्रेस ने कहा कि तिपहिया और ई-रिक्शा चालकों के सभी बाकी लोन माफ किए जाएंगे। साथ ही दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से दुरुस्त करने के लिए कांग्रेस स्वास्थ्य सेवा अधिनियम लाने का एलान किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक नागरिक को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और मुफ्त दवाएं मुहैया कराई जाएंगी।

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर होगा फोकस

इसके साथ ही कहा गया है कि दिल्ली में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान कहा गया है कि कांग्रेस ने वादे निभाए थे और वादे निभाएंगे। कांग्रेस की तरफ से दिल्ली को हरियाली को संरक्षित करने का भी वादा किया गया है।

8 फरवरी को होंगे चुनाव

बता दें दिल्ली में 8 फरवरी 2020 को 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं जबकि 11 फरवरी को मतगणना होनी है। कांग्रेस से पहले भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। अब कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिल्ली चुनाव को रोचक बना दिया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। इसके लिए तीनों पार्टीं चुनाव प्रचार- प्रसार अभियान में भी जुट चुकी है।

Related Articles

Back to top button