स्वास्थ्य

जाने पपीता वजन कम करने में कैसे मददगार है?

पका हुआ नारंगी रंग का पपीता न केवल एक मीठा फल है बल्कि इसमें शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्व मौजूद हैं। इसमें पाया जाने वाला पपाइन यौगिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन्स, कैल्शियम, आयरन,मिनरल्स और फास्फोरस की अधिकता है।
unripe-papaya-15-1465989607-23-1469248397
इसमें एंटी-ओक्सीडेंट्स और फायबर भी प्रचूर मात्रा में हैं जो कि शरीर से विषैले पदार्थों को निकालते हैं और अतिरिक्त चर्बी को बर्न करते हैं। पपीते में कैलोरी और फैट कम होता है इसलिए यह मोटापे को भी दूर रखता है। पपीता एक ऐसा फल है जो आपको पूरे साल मिल जाता है। वजन कम करने के साथ ही पपीते के कई अन्य फायदे भी हैं। यह कार्डियोवेस्क्यूलर सिस्टम को सही रखता है, पाचन ठीक करता है और कई तरह के कैंसर से रक्षा करता है। आप पपीते का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आइये देखें कैसे।

1. पपीते का जूस : इसका सेवन जूस के रूप में किया जा सकता है। यह ध्यान रखें कि यदि आप वजम कम करना चाहते हैं तो जूस में चीनी नहीं डालें। यह फल अपने आप में ही मीठा होता है। पपीते के पत्‍ते का जूस पी कर दूर करें हर रोग

2. कच्चा पपीता : कच्चे पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर नाश्ते में इसका सेवन किया जा सकता है। इससे तेजी से वजन कम होता है। यह मोटापे की समस्याओं से निजात दिलाता है। कच्‍चे पपीते के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

3. पपीते का सलाद : पपीता सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। यह जहरीले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में फायदेमंद है। View Photos 4. पपीते के बीज : केवल यह फल ही नहीं, बल्कि पपीते के बीज भी वजन कम करने में मददगार हैं। इनमें एमिनो एसिड की अधिकता होती है। यह एमिनो एसिड एक्सट्रा फैट को बर्न करता है और पाचन को सही करता है।

5. पपीते की स्मूदी : यह भी पपीते के सेवन का तरीका है। फैट फ्री दूध का इस्तेमाल करके इस स्मूदी को बनाया जा सकता है। यह स्मूदी एक स्वास्थ्यप्रद तरीके से भूख को मिटाती है और साथ ही शरीर में एक्सट्रा फैट को इकट्ठा होने से रोकती है।

Related Articles

Back to top button