स्वास्थ्य

सांस फूलने की समस्या से हैं परेशान, तो करें ये काम, होगा फायदा

सांस फूलने की समस्या आपको या आपके आस-पास, परिवार या रिश्तेदार में किसी न किसी को भी हो सकती है। सांस लेने में दिक्कत होना या सांस फूलना, ये समस्या कई कारणों से हो सकती है। आइए आज जानते है, किन वजहों से सांस फूलने की समस्या होती है और क्या हैं इस समस्या से निपटने के उपाय….

मोटापा
मोटापा इस समस्या का प्रमुख कारण है। मोटे लोगों की जरा सी सीढ़ी चढ़ने पर ही सांस फूलने लगती है। मोटापे को नियंत्रण में रखकर सांस फूलने की परेशानी से बचा जा सकता है।

पीरियड्स में अधिक रक्तस्राव
पीरियड्स में अधिक रक्तस्राव की वजब से शरीर में खून की कमी होनी लगती है, जिसे अनीमिया की शिकायत कहा जाता है और यह समस्या सांस फूलने का एक बहुत बड़ा कारण होता है।

सूजन
श्वास नली व उस की शाखाओं में सूजन की वजह से भी सांस फूलने की परेशानी होती है।

फेफड़ों की समस्या
फेफड़ों संबंधी किसी भी तरह की समस्या होने पर भी सांस फूलने की दिक्कतें आती हैं। जब फेफड़ों में समस्या के कारण औक्सीजन सोखने की क्षमता कम हो जाती है तब जरा सा चलने पर सांस फूलने लगती है।

दिल संबंधी समस्या
दिल संबंधित समस्याओं के कारण भी सांस फूलने की दिक्कतें व्यक्ति को होती हैं।

नियमित व्यायाम करें
नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आप सांस फूलने की समस्या से बच सकते हैं।

धूप जरूर लें
सुबह-सुबह धूप लेने के अनेकों फायदे हैं। आपको इस समस्या से दूर रहने के लिए कुछ देर धूप लेनी चाहिए।

फलों और सलाद का सेवन
रोज सलाद और फलों का सेवन करने से सांस संबंधी समस्या नहीं होती है।

प्रोटीन युक्त आहार लें
पत्तेदार सब्जियों का नियमित सेवन करें क्योंकि ये प्रोटीन युक्त होती हैं।

Related Articles

Back to top button