उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

दीपावली की आतिशबाजी से हवा में घुला जहर, मेरठ का AQI 700

प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।

Meerut News: दीपावली पर आतिशबाजी के चलते मेरठ सहित पूरे वेस्ट यूपी में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया। मेरठ,गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और बागपत में प्रदूषण के चलते रात काफी विकराल हो गए। मेरठ का एक्यूआई 700 के आसपास पहुंच गया। दिवाली पर हुई आतिशबाजी से हवा जहरीली हो गई। दिवाली पर आधी रात तक आतिशबाजी होती रही। इससे मेरठ का एक्यूआई 700 तक पहुंच गया। बागपत का 390, गाजियाबाद का 450 और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 240 दर्ज किया गया। प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।
दिवाली की रात मेरठ में जमकर आतिशबाजी
दिवाली की रात मेरठ में जमकर आतिशबाजी हुई। देर रात तक पटाखों के धमाके गूंजते रहे। आतिशबाजी के कारण हवा में धुएं और प्रदूषक कणों की मात्रा तेजी से बढ़ गई। रात में मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 698 तक पहुंच गया। वहीं, अब आज सोमवार सुबह प्रदूषण से राहत नहीं मिली। मेरठ का एक्यूआई सुबह 350 दर्ज किया गया। आसमान में धुएं की परत छाई रही और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज आवाज वाले पटाखों के साथ आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी
दीपावली की रात शहर के विभिन्न इलाकों में आतिशबाजी हुई। तेज आवाज वाले पटाखों के साथ आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी से वातावरण में धुआं फैलता गया। आधी रात के बाद शहर में लगातार पटाखे छोड़े गए। सुबह होने तक इसका असर वायु गुणवत्ता पर दिखाई दिया। मेरठ और उसके आसपास के ​जिलों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहा। आज सोमवार सुबह मेरठ का एक्यूआई 350, बागपत का 290, गाजियाबाद का 453 और मुजफ्फरनगर का 252 दर्ज किया गया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की कई जगहों पर निगरानी
पटाखों से होने वाले प्रदूषण का आकलन करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में निगरानी की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रदूषण स्तर की जांच की। इसके तहत यह पता लगाने का प्रयास किया कि किन इलाकों में आतिशबाजी अधिक हुई और कहां कम पटाखे छोड़े। मेरठ में अलग-अलग स्थानों पर प्रदूषण की स्थिति का आकलन किया। दिवाली पर आतिशबाजी का असर सुबह तक वातावरण में बना रहा।

Related Articles

Back to top button