राज्य

झारखंड की रघुवर दास सरकार की बड़ी लापरवाही, वेबसाइट पर 10 लाख लोगों के आधार डेटा लीक

रांची। झारखंड की रघुवर दास सरकार की बड़ी लापरवाही के चलते राज्य में लगभग 10 लाख से अधिक लोगों का आधार डेटा लीक हो गया है। इस बड़ी लापरवाही के पीछे राज्य के सामाजिक सुरक्षा विभाग का हाथ बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, यही वो विभाग है जो पेंशन बांटने का काम करता है। राज्य में कुल 16 लाख पेंशनर हैं, इनमें से 14 लाख लोगों ने अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराया है।

झारखंड की रघुवर दास सरकार की बड़ी लापरवाही, वेबसाइट पर 10 लाख लोगों के आधार डेटा लीक

आधार डेटा लीक होने की कराई जाएगी जांच, धोनी का भी लीक हो चुका है आधार डेटा

मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, इन सभी लोगों की आधार की जानकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक हो गई है। इन लोगों का निजी डाटा किसी को भी मिल सकता है जो इस वेबसाइट पर जाकर देखने की कोशिश करेंगे। यह गड़बड़ी उस समय सामने आई है जब सरकार कई तरह के सरकारी लाभ पाने के लिए आधार को अनिवार्य करने की बात कर रही है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में केन्द्र सरकार ने राज्यों को ये सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि लोगों के आधार संख्या और उनके बैंक खाते का विवरण कहीं भी प्रकाशित न हो पाए।

भारत सरकार ने 25 मार्च को मुख्य सचिवों और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आईटी सचिवों को निर्देश भेजा है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आधार डिटेल लीक होने पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने केंद्र सरकार के घेरा था।

Related Articles

Back to top button