अपराधदिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

दुष्कर्म मामले में बसपा सांसद पुलिस हिरासत में

hi6नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली की एक अदालत ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद धनंजय सिंह को दुष्कर्म के एक मामले में एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्टे्रट बबीता पुनिया ने दिल्ली पुलिस को बसपा विधायक से एक 42 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के मामले में पूछताछ करने की अनुमति दी है। धनंजय पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म)  और 5०6 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि सांसद ने उसके साथ कई बार बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि धनंजय ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 स्थित उसके घर पर जुलाई 2००5 से मार्च 2००9 तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

Related Articles

Back to top button