दिल्ली
नाराज राजद कार्यकर्ता ने पार्टी अध्यक्ष लालू यादव के सामने किया प्रदर्शन

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की इच्छा पूरी नहीं होने से उपजे असंतोष से राजनीतिक दलों में उठा बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पटना साहिब में राजद कार्यकत्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष लालू यादव के सामने शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया। इससे पहले राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भगवान सिंह कुशवाहा ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके दो बेटों पर तो प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विनोद शर्मा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी और बिहार प्रभारी सीपी जोशी पर टिकट बांटने में पैसों की लेन-देन का आरोप लगाया था। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भी टिकट वितरण से खफा बताए जा रहे हैं।