फीचर्ड

पहले नहीं देखा होगा इतना भयानक ट्रेन एक्सीडेंट

train_b_2352015विश्वभर में ऐसे कई हादसे हुए है, जिसने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए। ऐसी ही कुछ हादसों के बारे में हम आपको बताने जा रहे है। 35 साल पहले 6 जून 1981 को बिहार के सहरसा में पूरी की पूरी ट्रेन नदी में समा गई थी।

 इस ट्रेन में सवार 1 हजार लोगों में से 800 की मौत हो गई। यह भारत की ही नहीं, बल्कि दुनिया के 5 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाओं में से एक है।  सन् 1917 में फ्रांसीसी सैनिकों से भरी ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 800 से 1000 सैनिकों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि फ्रांस के संत मिशेल दे मॉरिएन्ने में ट्रेन पटरी से उतर गई थी।
ट्रेन पर क्षमता से ज्यादा सैनिक सवार थे। ऐसे में चालक ने ट्रेन चलाने से मना कर दिया था। सैनिकों ने जबरन ट्रेन चलाने को मजबूर कर दिया, जिससे ये घटना घटी।  वहीं 1917 में ही एक और बड़ी रेल दुर्घटना यूरोप के रुमानिया में हुई थी। यह दुर्घटना भी रेल के पटरी से उतर जाने और आग लग जाने के कारण हुई थी। इस दुर्घटना में 600 से 1000 लोगों की मौत हो गई थी।  
 2004 में आई सुनामी ने कई जिंदगियों को लील लिया था। इस कारण श्रीलंका में ‘द क्वीन ऑफ द सी लाइन पैसेंजर’ पूरी तरह से तबाह हो गई थी। इस रेल दुर्घटना में 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
सभी यात्री कोलंबो से गाले तक का सफर तय करने बैठे थे।  मेक्सिको में ग्वाडलहारा ट्रेन दुर्घटना में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 1915 में हुई इस दुर्घटना के पीछे ट्रेन में ज्यादा लोगों का सवार होना बताया जाता है। बताया जाता है कि भीड़ ज्यादा होने के कारण चालक ने ट्रेन से नियंत्रण खो दिया था।

Related Articles

Back to top button