टॉप न्यूज़फीचर्ड

दिग्विजय सिंह ने टीवी एंकर अमृता राय से शादी की

diggi shadiनयी दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह टीवी प्रस्तोता अमृता राय के साथ परिणय सूत्र में बंध गये हैं। अमृता ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लिखा है मैं अपने दोस्तों के साथ साक्षा करना चाहूंगी कि मैंने और दिग्विजय सिंह ने हिंदू परंपराओं के अनुसार एक समारोह में शादी कर ली है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद 68 वर्षीय सिंह ने दोनों के कुछ निजी फोटोग्राफ आनलाइन लीक होने के बाद पिछले साल अप्रैल में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। अमृता ने तब कहा था कि उन्होंने पहले ही आपसी सहमति से अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। राज्यसभा टीवी के साथ काम करने वाली अमृता ने कहा हम लोगों ने अपनी शादी को पंजीकृत भी करा लिया है। सिंह का विवाह आशा सिंह से हुआ था। कैंसर की वजह से वर्ष 2013 में आशा सिंह की मत्यु हो गयी थी। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। सिंह और अमृता ने पिछले माह चेन्नई में शादी की। अमृता ने कहा कि पिछला डेढ़ साल उनके लिए विशेष रूप से तनावपूर्ण और कष्टकारी रहा। उन्होंने कहा कि वह साइबर अपराध का शिकार बनी लेकिन उनके साथ ही अपराधी जैसा सलूक किया गया। उनकी कोई गलती नहीं थी लेकिन उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा और अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। अमृता ने कहा मैंने चुप्पी नहीं तोड़ी और अपने तथा दिग्विजय के प्रति अपने प्यार पर विश्वास करते हुए अपना काम जारी रखा।

Related Articles

Back to top button