फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

प्रदेश में अमन से मनाई गई ईद

DSC_0242लखनऊ। प्रदेश में मंगलवार को ईद उल फितर का पर्व परंपरागत उल्लास और शांतिपूर्वक मनाया गया। प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ऐशबाग स्थित ईदगाह गए और इस मौके पर लोगों को बधाई दी। सुबह लोगों ने ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और जामा मस्जिद सहित शहर की कई मस्जिदों में नमाज अदा की और एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। हिंसा प्रभावित सहारनपुर में जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील दी। सुरक्षाबल हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। सहारनपुर की जिला अधिकारी संध्या तिवारी ने बताया कि कर्फ्यू में दो चरणों में पहले सुबह 7 से 11 बजे तक पुराने इलाकों में और फिर नए शहर में शाम 3 से 7 बजे के बीच ढील दी गई। ईदगाह और शहर की अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि कई लोगों का कहना था कि कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति के कारण वे ईद की मुकम्मल तैयारियां नहीं कर पाए।

Related Articles

Back to top button