लखनऊ

भाषा का ज्ञान होना बहुत जरूरी : सशक्त सिंह

  • आर्यकुल में हुआ हिंदी सप्ताह का समापन

लखनऊ : बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में आज हिंदी सप्ताह का समापन किया गया। हिंदी सप्ताह 9 सितम्बर से 14 सितम्बर 2019 तक के समय में मनाया गया। कॉलेज में हिंदी सप्ताह मनाया जाए और छात्र-छात्राएं अपना टैलेंट दिखाने से पीछे रह जाएं, ऐसा कैसे हो सकता है। हिंदी सप्ताह को ध्यान में रखते हुए आर्यकुल कॉलेज में बीते एक सप्ताह में अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कविता-लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण-प्रतियोगिता, सामूहिक चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में सभी विभागों के छात्र- छात्राओं ने बढ़- चढ़ कर भाग लियज्ञं हिंदी सप्ताह का प्रारम्भ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता से किया गया, जिसका विषय “हिंदी का महत्व” था। स्लोगन-लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंशुल मिश्रा, दूसरा स्थान अदिति शर्मा और तृतीय स्थान पर शुभम चैरसिया रहे। वहीँ कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम चैरसिया और दूसरा स्थान कल्पना पाल और तीसरा स्थान निशा राय ने अपने नाम किया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में आनंद कुमार ने प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।

हिंदी सप्ताह के आखिरी दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे डी.एल.एड के प्रथम वर्ष के विद्याथियों ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता का समन्वय मॅनेजमेंट विभाग की शिक्षिका आकांक्षा श्रीवास्तव ने किया। इस प्रतियोगिता में सभी विभाग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, और हिंदी के महत्व को दर्शाया। कॉलेज के निदेशक सशक्त सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृ-भाषा है, हर साल 14 सितंबर को पूरे देश में हिन्दी दिवस मनाया जाता है, इसीलिए हमें हिंदी बोलने में शर्म नहीं करनी चाहिए बल्कि इसे अंतराष्ट्रीय स्तर तक लेकर जाना है, साथ ही ये भी कहा कि हिंदी के साथ ही साथ हमें अंग्रेजी को भी सीखना चाहिए क्योंकि किसी भी भाषा का ज्ञान व्यर्थ नहीं होता है। निदेशक श्री सशक्त सिंह, रजिस्ट्रार श्री सुदेश तिवारी ने विजयी छात्र-छात्राओं को सेर्टिफिकेट और मैडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के निदेशक सशक्त सिंह, रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष संग समस्त शिक्षकगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button