उत्तर प्रदेश

मंत्री बनने की खुशी में सपा विधायक समर्थकों ने रोड पर लगाया जाम

दस्तक टाइम्स/एजेंसी:
2015_11image_18_56_471501679madan-chauhan-llमेरठ: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होते ही गढ़मुक्तेश्वर से विधायक मदन चौहान ने गदर मचा दिया है। मदन चौहान के मंत्री बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में आगमन के बाद उनके समर्थकों ने गदर काट रखा है। सुबह 11 बजे से डीएनडी पर मदन चौहान के समर्थकों ने जाम लगा दिया है। जिससे इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है। इतना ही नहीं एम्बुलेंस में फंसे मरीज भी नहीं निकल पा रहे हैं। हालांकि पुलिस हरसंभव कोशिश कर रही है कि ट्राफिक सुचारू रूप से चल सके लेकिन हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है। मंत्री के आगमन के लिए हजारों की संख्या में समर्थक डीएनडी पर जमा हैं। जिसकी वजह से हजारों यात्री परेशान हैं। आपको बता दें कि मदन चौहान सपा से निष्काषित अमर सिंह के करीबी माने जाते हैं। अमर सिंह के वजह से ही उनकी अखिलेश सरकार में एंट्री हुई है। ऐसा में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि मदन चौहान के बदौलत ही अमर सिंह की सपा में वापसी होगी।

Related Articles

Back to top button