![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/02/loot.png)
महाराजगंज: सूबे में डकैत तथा चोर ध्वस्त पड़ी कानून-व्यवस्था का मजाक उड़ा रहे हैं। महराजगंज में एक व्यक्ति के घर लूटपाट के दौरान डकैतों ने विरोध करने पर जमकर मार-पीट की। मारपीट में गृह स्वामी का बेटा गंभीर रूप से घायल है। महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा कस्बे के भगवान सिंह यादव के घर रात करीब दो बजे दर्जन भर बदमाशों ने लूटपाट की। इस घटना का विरोकरने पर उनके बड़े लड़के इंद्रजीत यादव को जमकर पीटा। जिससे उसको काफी चोट आई है। इंद्रजीत की हालत काफी गंभीर है। उसको गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।