टॉप न्यूज़

महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने पर विमान की आपात लैंडिंग

flightइंदौर। मुंबई से लखनउ जा रहे एक निजी एयरलाइन के विमान को आज रात यहां देवी अहिल्याबाई हवाई अडडे पर आपात स्थिति में उतारा गया। यह फैसला विमान में सवार 54 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने के कारण किया गया। देवी अहिल्याबाई हवाई अडडे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन के विमान में सवार सरोज सिंह :54: ने उड़ान के दौरान सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। इसके बाद विमान को इस हवाई अडडे पर आपात स्थिति में उतारा गया। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश निवासी महिला को एक नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद आपात स्थिति में उतरे विमान को लखनउ के लिये रवाना कर दिया गया। निजी अस्पताल में महिला का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि वह स्तन कैंसर की मरीज हंै। इसके साथ ही, उन्हें फेफड़ों का भी विकार है। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में कत्रिम ऑक्सीजन दिये जाने के बाद मरीज की हालत फिलहाल ठीक है।

Related Articles

Back to top button