अद्धयात्मटॉप न्यूज़फीचर्डबिहारब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मंदिर निर्माण के लिए चलाया गया निधि संग्रह अभियान

भागलपुर, 21 जनवरी (दस्तक टाइम्स) : अयोध्या में भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर जन्मभूमि निधि समर्पण समिति अभियान के तहत देश भर में समिति के सदस्य टोली बनाकर गृह सम्पर्क अभियान चला रहे है और प्रत्येक घरों में जाकर लोगों से निधि समर्पण के लिए आग्रह कर रहे है। गुरुवार को जिला संचालन समिति की सदस्या स्वेता सिंह के नेतृत्व में टोली के सदस्यों ने हवाई अड्डा प्रियदर्शनी नगर में निधि संग्रह अभियान चलाया।

  1. देशदुनियाकीताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंorgके साथ।
  2. फेसबुकपरफॉलोंकरने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपरपरफॉलों करनेके लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथहीदेशऔर प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलकेलिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

जिला संचालन टोली के सदस्य श्वेता सिंह ने बताया कि लोग काफी उत्साहित हैं और राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण को अपना सौभाग्य मानते हैं। लोग बताते हैं कि इस बहाने हमारा अंशदान कम से कम वहां तक पहुंच जाएगा। इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान जिला संचालन टोली सदस्य श्वेता सिंह, तिलकामांझी टोली सदस्य बबीता मिश्रा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button