अपराधउत्तर प्रदेशमेरठ

मेटा अलर्ट मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाई युवक की जान

थाना परीक्षितगढ़ पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट करने वाले युवक की त्वरित कार्रवाई कर जान बचाई। पुलिस ने मेटा अलर्ट मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना परीक्षितगढ़ पुलिस टीम द्वारा ग्राम अल्लीपुर आलमपुर पहुंचकर संबंधित युवक को सकुशल सुरक्षित किया तथा समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर उसकी जान बचाई। तत्पश्चात युवक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही पर युवक के परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा थाना परीक्षितगढ़ पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button