अजब-गजब

मैरीकॉम मेरे दिल के टुकडे के समान : प्रियंका

priyanka-chopraमुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल और जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनकी फिल्म ‘मेरीकॉम’ उनके लिए दिल के टुकड़े के समान है। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मेरी कॉम’ को अभी हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया है। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि फिल्म मैरी कॉम उनके लिए दिल के टुकड़े के समान है। वह इसे सफल बनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों को धन्यवाद देती हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा यह फिल्म मेरे दिल का टुकड़ा है। यह बहुत ही अच्छी बात है कि जब कभी भी आप किसी काम के लिए मेहनत करते हैं और उसे सराहा जाता है। उन्होंने फिल्म को सफल बनाने के लिए फिल्म की कास्ट एंड कू्र को भी धन्यवाद दिया। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने बॉक्सिंग चैम्पियन मैरी कॉम का किरदार निभाया था। मैरी कॉम को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा तुम हमेशा मुझे प्रेरित करती हो। मैं हमेशा तुम्हें अपने दिल में रखती हूं। मैरी बहुत-बहुत धन्यवाद।

Related Articles

Back to top button