उत्तर प्रदेशफीचर्ड

राहुल गांधी बोले शीला जी को यूपी में महिलाओं के सम्मान के लिए लाए

लखनऊ। 27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी लखनऊ के रमाबाई ग्राउंड पर उद्घोष कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी सरकार किसानों और गरीबों की थाली से दाल छीन रही है। मोदी ने गरीबों से झूठे वादे किए। मोदी सिर्फ तीन चार उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे। कार्यकर्ताओं के पास अच्छे सुझाव,MSP और बाजार भाव में 150 रुपए का अंतर। रैली में हर-हर मोदी और अरहर मोदी का नारा चला। इस कार्यक्रम में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। कार्यकर्ता राहुल से 50 सवाल कर रहे हैं। राहुल गांधी करीब तीन घंटे तक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।rahul_gandhi_in_up_2016729_113242_29_07_2016 (1)

– जनता के बीच जाने वाले नेताओ को मौका मिलेगा, कुर्ता फटेगा, गीला होगा तो मौका मिलेगा।

– नेताओं को जमीन पर उतरना पड़ेगा, जमीन पर दिखाई देने वाले नेताओं के आगे बढ़ाएंगे।

– कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले पर कार्रवाई होगी,हर नेता को जिम्मेदारी दी जाएगी – राहुल गांधी।

– यूपी को पहले नम्बर पर लाकर दिखाना है, पार्टी के खिलाफ कोई काम करेगा, कार्रवाई होगी।

– 27 साल से पार्टियां यूपी को तोड़ रही है, कांग्रेस महिलाओं को भी तरजीह देगी।

– चुनाव मे युवाओ को सबसे ज्यादा तरजीह मिलेगी, कुछ पार्टिया पैसा लेकर प्रत्याशी चुनती।

– महंगाई कम करने की डेट बताएं मोदी, महंगाई के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

– मोदी सरकार थाली से दाल छीन रही है, मोदी ने गरीबों से झूठे वादे लिए – राहुल गांधी।

50 सवालों का जवाब देंगे राहुल

वरिष्ठ नेताओं के संबोधन के अलावा उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिले व ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ताओं से रूबरू भी होंगे। खुले कार्यक्रम में सौ मीटर से लंबे बने रैंप पर चलकर राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के निकट पहुंचकर उनकी जिज्ञासा शांत करेंगे।

पंजीकरण के समय ही कार्यकर्ता को राहुल गांधी से पूछे जाने वाले सवाल की जानकारी भी देनी होगी। चुनिंदा 50 प्रश्नों का उत्तर राहुल देंगे। सवाल जवाब को सोशल मीडिया में प्रसारित भी किया जाएगा। राहुल दोपहर 2.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

पहचान पत्र लाना होगा

कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पहचान पत्र लाने के लिए कहा गया है। कार्यकर्ता गेट संख्या दो और तीन से ही प्रवेश करेंगे। गेट संख्या दो से झांसी, सहानपुर, चित्रकूट, अलीगढ़, मुरादाबाद, फैजाबाद, आगरा, बरेली व कानपुर मंडल के कार्यकर्ता प्रवेश पा सकेंगे। वहीं गेट संख्या तीन से मीरजापुर, बस्ती, इलाहाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन, वाराणसी, गोरखपुर व लखनऊ मंडल के कार्यकर्ता प्रवेश पाएंगे।

आमंत्रित कार्यकर्ताओं को पंजीकरण के बाद एक पहचान पत्र भी दिया जायेगा जो चुनाव अभियान समाप्ति तक निजी पहचान पत्र बना रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर 30 नियत्रंण कक्ष व 90 पंजीकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं।

प्रवेशपत्र के लिए मारामारी

गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में दिनभर प्रवेश पत्र पाने के लिए मारामारी रही। पूर्व विधायकों व जनप्रतिनिधियों के समर्थक वीवीआइपी पास लेने के लिए भागदौड़ करते रहे। एक दिन पूर्व ही कार्यालय में दूरदराज के कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण शुक्रवार प्रात: नौ बजे से आरम्भ हो जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button