स्पोर्ट्स

श्रीलंका 183 रन पर ऑलआउट, विराट ने दिया फॉलोऑन

भारतीय टीम ने कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन लंच से ठीक पहले श्रीलंका को पहली पारी में 183 रन पर ऑलआउट किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 439 की बढ़त बनाई। इतने बड़े अंतर को देखते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया है। बता दें कि भारत ने पहली पारी 622/9 के स्कोर पर घोषित की थी।

जानें आज का राशिफल, दिनांक – 05 अगस्त, 2017, दिन- शनिवार

श्रीलंका 183 रन पर ऑलआउट, विराट ने दिया फॉलोऑनश्रीलंका ने तीसरे दिन अपनी पारी 50/2 से आगे बढ़ाई। टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने मेजबान टीम को दिन का पहला झटका देते हुए कप्तान दिनेश चंडीमल (10) को अपना शिकार बनाया। पांड्या ने शॉर्ट स्क्वायर लेग पर चंडीमल का आसान कैच लपका। जडेजा के लिए चंडीमल का विकेट स्पेशल बन गया क्योंकि विराट की कप्तानी में उन्होंने 100वां टेस्ट शिकार किया। जडेजा के टेस्ट में अब तक कुल 149 विकेट हुए हैं। अगले ही ओवर में उमेश यादव ने कुसल मेंडिस (24) को मिडऑन पर कप्तान कोहली के हाथों की शोभा बनाकर श्रीलंका का चौथा विकेट गिराया।

इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज (26) और निरोशन डिकवेला ने तेजी से 53 रन की साझेदारी की। मगर अश्विन ने इस जोड़ी पर ब्रेक लगा दिया और उनका साथ लेग स्लिप में चेतेश्वर पुजारा ने बखूबी निभाया। अश्विन की स्पिन हुई गेंद को मैथ्यूज ने फाइन लेग की दिशा में धकेला, लेकिन पुजारा ने चमत्कारिक अंदाज में बाएं हाथ से मैदान से सटा हुआ कैच लपका। जल्द ही जडेजा ने धनंजय डी सिल्वा को क्लीन बोल्ड कर दिया। सिल्वा खाता खोले बिना आउट हुए।

गुजरात पहुंचते ही लोगों ने किया राहुल की गाड़ी पर पथराव, और लगाए मोदी- मोदी के नारे

इसके बाद डिकवेला ने सिर्फ 44 गेंदों में 7 चौको की मदद से तेजतर्रार अर्धशतक जमाया। हालांकि, शमी ने आते ही उन्हें क्लीन बोल्ड करके टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। इसी ओवर में उन्होंने रंगना हेराथ (2) को भी क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद अश्विन ने थोड़ा संघर्ष करने वाले दिलरुवान परेरा (25) को क्लीन क्लीन बोल्ड किया। अश्विन ने फिर नुवान प्रदीप (0) को क्लीन बोल्ड करके श्रीलंकाई पारी का अंत किया।

भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट चटकाए। उमेश यादव को एक सफलता मिली।

 

Related Articles

Back to top button