फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

सावधान! भारत में डेल्टा के साथ लैम्ब्डा का खतरा, भीड़ भाड़ वाली जगह है सबसे खतरनाक

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कम हो गई हो। लेकिन अभी भी सरकार और वैज्ञानिक कह रहे हैं कि अभी खतरा टला नहीं है। कई जगहों से भीड़ भाड़ वाली तस्वीरें की वजह से कोरोना के संक्रमण के बढ़ने के संकेत दे दिए हैं। इस बीच अब भारत में डेल्टा वेरिएंट के साथ लैम्ब्डा वेरिएंट भी खतरा बनता जा रहा है। दुनिया के कई देशों में डेल्टा वेरिएंट ने मामले कम होने के बाद रफ्तार पकड़ ली है। डेल्टा वेरिएंट के साथ अब लैम्ब्डा वेरिएंट भी सुर्खियों में बना हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, भारत में कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी पहले ही दी जा चुकी है। अब माना जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए डेल्टा और लैम्ब्डा वेरिएंट कारण होंगे। साथ ही अब सवाल उठता है कि आखिर इनमें से कौन सा वेरिएंट सबसे ज्यादा हानिकारक है। वहीं इस मामले पर इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलियरी साइंसेज के डायरेक्टर डॉ एसके सरीन ने बड़ी जानकारी दी है।

एसके सरीन ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमण के मामले बड़ी संख्या में नहीं है। लेकिन अभी लोगों के बीच डेल्टा प्लस वेरिएंट मौजूद है। लेकिन डेल्टा वेरिएंट चिंताजनक है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ लैम्ब्डा वेरिएंट को लेकर सतर्क रहना होगा हमारे देश में अभी इसके होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह आ सकता है।

डॉ एसके सरीन ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को अभी भी सतर्क रहना होगा। अगर कोई टूरिस्ट पूरे देश में घूमते हुए एक हिल स्टेशन पर पहुंचता है, तो संभावना है कि वह वहां से वायरस लेकर आ सकता है, क्योंकि यह वायरस भीड़ वाली जगहों में तेजी से फैलता है। भीड़ की वजह से एक सुपर स्प्रेडर बन जाएगा। जिसके बाद यह एक से कई लोगों में फैलने की संभावना होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों देश के विभिन्न टूरिस्ट प्लेसओं पर लोगों की भीड़ देखी गयी। जिसके कई सारे वीडियो और फोटो सामने आए। ये एक चिंता का विषय है। इसके बारे में सभी को सोचना होगा।

वहीं दूसरी तरफ लैम्ब्डा वेरिएंट को लेकर नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने भी बताया कि इस वेरिएंट पर निगरानी लगातार बनी हुई है। वेरिएंट पर ध्यान देने की जरूरत है, इसलिए इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां तक हम जानते हैं, अभी इस वायरस ने देश में एंट्री नहीं की है। लेकिन हम सभी लोगों को सतर्क रहना होगा। क्योंकि अभी तक इस नए वायरस का एक भी मरीज भारत में नहीं मिला है। जबकि यह वायरस इंग्लैंड, रूस और बांग्लादेश में मिल चुका है।

Related Articles

Back to top button