मनोरंजन

अर्जुन-मलाइका, फरहान-शिवानी, रणबीर-आलिया और वरुण-नताशा 2020 में करेंगे शादी!

  मुम्बई : बॉलीवुड के कई लोकप्रिय एक्ट्रेस ने 2018 में शादी कर ली थी, इनमें सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, नेहा धूपिया, प्रियंका चोपड़ा जैसे नाम शामिल हैं। खबरों के अनुसार अब 2020 में वरुण धवन नताशा दलाल से, रणबीर कपूर आलिया भट्ट से, अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से और फरहान अख्तर शिवानी दांडेकर से शादी कर सकते हैं। हालांकि यह अभी कयास है लेकिन जिस प्रकार से इनकी लव स्टोरी आगे बढ़ रही है इसे देखकर ऐसा लगता है कि 2020 में यह सब शादी कर सकते हैं। पहला नाम वरुण धवन और नताशा दलाल का हैl जिन्होंने अपने रिश्ते को अभी हाल ही में सार्वजनिक भी किया है और दोनों की शादी की डेट की खबरें भी बीच-बीच में आती रहती हैं। हालांकि अभी इन दोनों ने कोई डेट तय नहीं की है।

दूसरा नाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का है। दोनों ने भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि 2020 तक यह दोनों की शादी कर सकते हैं। अगला नाम मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का है। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक लिया है और अब वह अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में है और यह कहा जा रहा है कि दोनों 2020 में शादी कर सकते हैं। वहीं फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर की शादी भी 2020 में होने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button