फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

अलर्ट: अगले 24 घंटों में इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, उत्तर भारत में 29 जून तक आ जायेगा प्री-मानसून

उत्तर भारत बारिश के लिए तरस रहा है और मध्य, पश्चिम तथा कुछ दक्षिणी राज्य मानसून की मार झेल रहे हैं। महाराष्ट्र में रविवार को दक्षिण पश्चिमी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली। मुंबई में बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है।
अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वडाला में जमीन धंसने और पेड़ गिरने से दो लोगों की जान चली गई जबकि पश्चिमी उपनगर मलाड में एक युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई। नवी मुंबई के तलोजा में नदी की धारा में तीन लोग बह गए जिसमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है।

अलर्ट: अगले 24 घंटों में इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, उत्तर भारत में 29 जून तक आ जायेगा प्री-मानसूनचेरापूंजी का रिकार्ड टूटा

चेरापूंजी में सर्वाधिक बारिश होती है लेकिन मुंबई में सोमवार दोपहर तक जितनी बारिश हुई उसने चेरापूंजी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्काईमेट के मुताबिक बीते 24 घंटे में चेरापूंजी में जहां 228 मिलीमीटर बारिश हुई वहीं मुंबई में यह 231.4 मिलीमीटर रिकार्ड की गई।

बताया जा रहा है कि अगले तीन दिनों तक मुंबई में भारी बारिश होगी। जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लोकल से लेकर सड़क यातायात प्रभावित है। वहीं मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली में 29 जूने से 1 जुलाई के बीच प्री- मानसून दस्तक देगा। जो कि गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत के लिए राहत देगा।

अगले 24 घंटों में यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।

पश्चिम बंगाल में छह की मौत

महानगर और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। रविवार शाम से राज्य के विभिन्न इलाकों में बिजली गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

हुगली नदी में आए ज्वार से पानी नहीं निकल पाने के कारण महानगर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समुद्र में गए एक मछुआरे की भी मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button