उत्तर प्रदेश

अवैध संबंधों के शक में जीजा की हत्या की

दस्तक टाइम्स/एजेंसी:
murder allahabadइलाहाबादः पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति द्वारा दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जी हां, यहां एक पति ने पत्नी के अवैध संबंधों के शक में तेजधार हथियार से काटकर अपने जीजा की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मामला इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके का है। सिविल लाइंस इलाके के रेलवे कॉलोनी में विनोद तिवारी (25) प्राईवेटटैक्सी चलाता था। विनोद की पत्नी गायत्री पाल रेलवे ग्रुप में डी कर्मचारी है। कुछ दिन से विनोद का साला रूपचंद्र अपनी बीवी के साथ उनके यहां रहने आया था। इस दौरान विनोद की रूपचंद्र की बीवी से नजदीकियां बढ़ने लगी। रूपचंद्र को दोनों के बीच अवैध संबंध का शक हो गया। इस बात को लेकर जीजा-साले के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद रूपचंद्र ने विनोद की हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है कि विनोद शराब पीने का आदि था। रुपचंद ने विनोद को पहले जमकर शराब पिलाई और फिर फिर तेजधार हथियार उसकी हत्या कर दी।
एसओ सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि हत्या करने के बाद रूपचंद्र अपनी पत्नी को लेकर फरार हो गया था। ड्यूटी खत्म कर जब गायत्री पाल घर आई, तो उसने कमरे में बाहर से ताला लटका हुआ देखा। गायत्री ने तुरंत उस बात की पुलिस को सूचना दी। पुलिस शक के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Related Articles

Back to top button