अद्धयात्म

आज का राशिफल

astrology-1मेष  : क्रोध के अतिरेक से बचें। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष : शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन : वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क  : भाइयों का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी के कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह  : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। भाइयों के सहयोग से पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या :  दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

तुला : नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : भाइयों के सहयेाग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे।

धनु : किसी मित्र के सहयेाग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन संभव है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

मकर : जीवन साथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। आत्मसंयत रहें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

कुंभ : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मीन : शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। लेकिन मानसिक असंतोष हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button