राज्य

आज छाएंगे बादल, अधिकतम पारा 41.4 और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस

जालंधर.मौसम का मिजाज बुधवार को भी गर्म रहा। शहर में अधिकतम पारा 41.4 और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को बादल छाए रहने और शुक्रवार को कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
इससे टैंपरेचर में कमी आएगी और गर्मी से बेहाल लोगों को आंशिक राहत मिलेगी। 16-17 जून को जहां आंशिक बादल छाये रहने की उम्मीद है वहीं 18-19 जून को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार जून के अंतिम हफ्ते प्री-मॉनसून की बौछार हो सकती है। इस बार मॉनसून सामान्य रहेगा।
 
 
 

Related Articles

Back to top button